हरियाणा में 2024 में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: तंवर
भिवानी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर बुधवार को हांसी रोड स्थित हरियाणा पर्यटन बाया पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं, दिल्ली में हुए एमसीडी चुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
पूर्व सांसद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा में ग्रामीण स्तर तक एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा, जिसमें युवा, महिला समेत हर वर्ग की भागीदारी होगी।तंवर ने हरियाणा की गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं ने पिछले चुनाव में सांठगांठ नहीं की होती तो शायद हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का वजूद ही नहीं होता।उन्होंने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार जो आम जनता को कचरा नजर आता है या वह भ्रष्टाचार जो भाजपा के संरक्षण में हरियाणा में लगातार किया जा रहा है। 2024 में उनके खिलाफ होने वाले चुनाव के नतीजे बताएंगे। स्वाभिमानी और ईमानदार लोग इन भ्रष्ट लोगों के खिलाफ लड़ेंगे और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार को मजबूती से बनाएंगे। इस अवसर पर सुशील वर्मा धनीमहून, दलवीर उमरा, रोहतास सिंगला, धर्मेंद्र, चरण सिंह दहिया, धूप सिंह, विमल, नवीन अरोड़ा, नरेश, सरोज जांगड़ा, मीना जांगड़ा, सुनीता धनाना, सुनील सिन्हा मौजूद रहे।