Haryana Hisar में देवरानी-जेठानी की सड़क दुघर्टना में मौत
Haryana के Hisar के गांव Kapro के पास दो बाइकों ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक बाइक चालक व उसके पीछे बैठा युवक वहीं गिर पड़ा, जिसे लोगों ने काबू कर लिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक फरार हो गए है, हालांकि उनकी पहचान कर ली गई हे। इस बीच दोनों महिलाओं को Hansi के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक एक परिवार से देवरानी-जेठानी हैं।
जानकारी के अनुसार Hisar के Narnod khad के गांव Kapro निवासी Murti devi पत्नी Badlu ram और ramti पत्नी Ramkumar बुधवार देर सायं खेत से पैदल घर लौट रही थी। Murti का बेटा Eshvar भी उनके पीछे-पीछे आ रहा था। इसी बीच Banbori-Kapro रोड पर अलग-अलग दो बाइकों पर सवार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों महिलाओं को सीधी टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर कर बेसुध हो गई।
बाइक चालक को मौके पर पकड़ा
Eshvar ने बताया कि टक्कर के बाद एक बाइक भी गिर गिर गई। इस पर दो युवक सवार थे। दोनों को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की पहचान गांव नचारखेड़ा के चालक विष्णु और पीछे बैठे सोमी के तौर पर हुई। ग्रामीणों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस काे मौके पर बुलाया। एंबुलेंस का प्रबंध कर दोनों महिलाओं को भी Hansivके अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां Murti और Ramti को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक समेत फरार हुए युवक की पहचान गांव Kapro के ही फौजी सहसी के तौर पर की गई है।
दो के खिलाफ केस दर्ज
थाना Narnod पुलिस ने गुरुवार सुबह Eshvar के बयान दर्ज किए और हांसी अस्पताल में दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी ASI Mahander Singh ने बताया कि Banbhori-Kapro रोड पर हादसे की सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। दोनों महिलाओं को अस्पताल भेजा गया था।
पुलिस को रात को 11:30 बजे अस्पताल का रूक्का मिला, जिसमें दोनों महिलाओं को ब्रॉड डैड बताया। महिलाओं को दो बाइक सवारों ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने Vishnu ओर फौजी के खिलाफ धारा 279,304ए के तहत केस दर्ज किया है।