Haryana Kurukshetra कांग्रेस नेता की कुरुक्षेत्र को परदेश की राजधनी बनाने की मांग
karan dalal ने कहा कि चौधरी Bansilal का सपना Kurukshetra को Haryana की राजधानी बनाने का था। बदलते हालात के कारण चौ. Bansilal इस कार्य को पूरा नहीं कर पाए।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता karan dalal ने बुधवार को कहा कि Haryana सरकार को अलग से प्रदेश की राजधानी बनानी चाहिए। Kurukshetra को Haryana की राजधानी बनाया जा सकता है, क्योंकि Kurukshetra एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है। इसे राजधानी बनाने से विश्व भर में Kurukshetra की ख्याति फैलेगी। वे Kurukshetra में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन Jlesh sharma के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि Chandighar 27 हजार एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 11 हजार एकड़ Haryana का है। इस 11 हजार एकड़ भूमि का क्लेक्टर रेट से पैसा Punjab सरकार या केंद्र सरकार haryana को दे ताकि Haryana की अलग राजधानी बनाई जा सके। Chandighar में Haryana की हैसियत एक किराएदार जैसी है।
Chodri Bansilal का सपना Kurukshetra को Haryana की राजधानी बनाने का था। बदलते हालात के कारण Chodri Bansilal इस कार्य को पूरा नहीं कर पाए। अब समय आ गया है कि इस धार्मिक और ऐतिहासिक शहर को राजधानी बनाने के लिए मुख्यमंत्री Manohar lal को पहल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब haryana की अलग से राजधानी होगी तो अपना हाईकोर्ट, अपनी विधानसभा, अपनी पीजीआई, वपना एयरपोर्ट होगा, जिसका आने वाली पीढ़ियों को लाभ होगा। इस मौके पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कांग्रेस नेता जलेश शर्मा, विवेक मैहता विक्की, मन्नू जैन, गौरव शर्मा गौरी, ईशान शर्मा, शेखर शर्मा मौजूद रहे।