भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस की अहम बैठक, दोनों चरणों का अंतिम रूट तय
प्रदेश कांग्रेस लगातार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा आगमन की तैयारियों में लगी हुई है. प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज यात्रा के लिए गठित सभी समितियों की अहम बैठक ली. बैठक में सभी समितियों की जिम्मेदारी और यात्रा का रूट तय किया गया। यात्रा का पहला चरण हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक होगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक लाखों लोग हिस्सा लेंगे।
दूसरे चरण में यात्रा 6 जनवरी को पानीपत बॉर्डर के सनौली खुर्द से यूपी के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेगी। इस मौके पर 7 जनवरी को पानीपत में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।पानीपत के बाद यात्रा करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंजाब में दाखिल होगी।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व विधायक किरण चौधरी सहित तमाम वरिष्ठ नेता व सभी समितियों के सदस्य मौजूद थे।