कैथल : गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस मनाया गया
गुहला-चिका। अग्रवाल धर्मशाला में भारत विकास परिषद शाखा चीका की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चीका शाखा अध्यक्ष डाॅ. विनोद गुप्ता ने की. सभा में सबसे पहले गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने गुरु तेगबहादुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
संस्था के सदस्य मास्टर हरविंदर सिंह ने गुरु तेग बहादुर की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। गुरु तेगबहादुर के जीवन और बलिदान के बारे में जानकर शाखा के सदस्यों में उनके प्रति और अधिक श्रद्धा और भावना आ गई और सभी ने गुरु जी को नमन किया। गुप्ता ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति के बाद शाखा के सदस्य बढ़ाने पर सहमति बनी है. उन्होंने बताया कि चीका शाखा में 20 नए सदस्य जुड़ेंगे। संगठन सचिव गौरव गोयल, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल गर्ग, उपाध्यक्ष संस्कार रवींद्र बंसल, उपाध्यक्ष संपर्क नेत्रपाल शर्मा, उपाध्यक्ष सेवा कमल गोयल, संगठन सचिव हर्निश सिंगला, परमानंद गोयल, कस्तूरी लाल गर्ग, तरसेम शर्मा, डॉ अशोक भाठला, जोनी अनेक सुनील दत्त सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।