करनाल : रिश्तेदारों को बताकर गूगल पे के उड़ाए डेढ़ लाख

करनाल : रिश्तेदारों को बताकर गूगल पे के उड़ाए डेढ़ लाख

मधुबन। रिश्तेदार बताकर गूगल पे के जरिए एक लाख 65 हजार 552 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाजिदा जाटान निवासी गुलाब सिंह ने मधुबन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को उसकी पत्नी रितु के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।उन्होंने बताया कि वह अपने चाचा जागीर की बेटी नीतू का पति अजय बोल रहा है। उनके खाते से किसी के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा है। इसलिए वह आपके खाते में तीस हजार रुपये जमा करा रहा है। उन रुपयों को आगे बढ़ाओ। उनकी पत्नी ने उनका नंबर मुझे व्हाट्सएप किया। अज्ञात व्यक्ति ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों की जानकारी देकर विश्वास जताया कि जागीर का दामाद अजय बोल रहा है। उसने कहा कि तीस हजार रुपए किसी को ट्रांसफर करने हैं, इसलिए आप अपने खाते से एक रुपए मेरे पास ट्रांसफर कर दो। जैसे ही उसने एक रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए, उसके बाद उसके खाते से एक लाख 65 हजार 552 रुपए निकल गए। रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *