करनाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ। घरौंडा क्षेत्र में एक घर की छत गिर गई है। इससे दो बच्चे सहित चार लोग दब गए हैं। एक की मौत बताई जा रही है। लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को निकाला।
करनाल में दर्दनाक हादसा, बारिश से गिरी घर की छत, दो बच्चे सहित 4 लोग दबे, एक की मौत
करनाल। करनाल में अल सुबह घरौंड़ा क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। एक घर की छत गिरी। इस हादसे में दो बच्चे सहित चार लोग मलबे के नीचे दब गए। मलबे में दबने से एक की मौत हो गई है। अन्य तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया।
हादसा घरौंड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। घर में परिवार सो रहा था। परिवार में दो बच्चे पति और पत्नी एक कमरे में सो रहे थे। अचानक अल सुबह छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे परिवार दब गया। वहीं छत गिरने की वजह से अचानक हुई आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह से घायलों को निकाला गया। एक की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों को चंडीगढ़ रेफर किया गया। 38 वर्षीय राजवीर की मौत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से हादसा हुआ।